फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: दो आरोपी 10 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार

Wed, 08 Apr 2026 05:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदौरा/डमटाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत चिट्टा (हेरोइन) के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोमवार देर रात पुलिस टीम चंगराड़ा के पास नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान एक सफेद रंग की आल्टो कार को जांच के लिए रोका और इसके डैशबोर्ड से 10 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ वाहन को कब्जे में ले लिया। साथ ही मौके पर कार सवार कमलदीप (39) निवासी गांव लहरुं और जितेंद्र सिंह (32) निवासी उपरला मोच, डाकघर सुनेट, दोनों तहसील फतेहपुर को गिरफ्तार कर लिया। उधर, एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस थाना इंदौरा में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें