हरिपुर (कांगड़ा)। स्थानीय कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सत्र 2025-26 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकारी प्राचार्य डॉ. प्रभात कुमार शर्मा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिताओं में तुषार ने शतरंज, तनिशा चौधरी ने बैडमिंटन और नैना ने लंबी कूद में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अतिरिक्त सुजल, प्रीति और दुष्यंत ने भी विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मुख्यातिथि डॉ. प्रभात कुमार शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। खेल समिति के संयोजक डॉ. संतोष कुमार ने सभी प्राध्यापकों, गैर शिक्षण कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. नवीन कुमार, प्रो. दीक्षा चंदेल, प्रो. रूपाली शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद