संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। संसारपुर टैरेस चौकी के अंतर्गत कानपुर गांव के नजदीक नगोह क्रैंट में नाके के दौरान संसारपुर टैरेस पुलिस ने लकड़ियों से भरे एक ट्रक को पकड़ा है। संसारपुर टैरेस पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई संजय शर्मा ने बताया कि नाके के दौरान लकड़ी से भरे ट्रक को रोका।
इसे चालक रजत कुमार निवासी भवनौर चला रहा था। ट्रक में मलकीत सिंह निवासी खरोह गिंडपुर म्लोन भी सवार था। पुलिस ने इनसे पूछताछ की। इस दौरान कागजात पूरे न होने पर गाड़ी को कब्जे में लेकर मामला दर्ज किया गया। वहीं डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।