फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: परौर में गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक और परिचालक सुरक्षित

विज्ञापन
परौर के पास खाई में गिरा ट्रक। संवाद
विज्ञापन
भवारना(कांगड़ा)। परौर के पास शुक्रवार सुबह एक ट्रक गहरी में गिर गया। इससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। यह ट्रक सरिया लेकर पालमपुर की ओर आ रहा था। चालक और परिचालक मौके से भागकर अपने घर सुरिक्षत पहुंच गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह सरिये से भरा ट्रक परौर के पास गहरी खाई में गिर गया। यह ट्रक काफी नीचे जा गिरा, लेकिन इसमें सवार चालक और परिचालक दोनों सुरक्षित हैं। हादसे से घबराए दोनों भाग कर अपने घर चले गए और दोनों ने अपने मोबाइल बंद कर दिए। इस कारण मौके पर पहुंची पुलिस भी सकते में भी आ गई, लेकिन बाद में इन दोनों के मोबाइल चल पड़े। यह ट्रक अंकुश शर्मा निवासी गगरेट के नाम पंजीकृत है, जबकि उसने ट्रक में अक्षय राणा को बतौर चालक और शुभम को परिचालक रखा था। उधर, थाना प्रभारी भवारना केहर सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें