फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जवाली से कैहरिया चौक तक निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
रैहन (कांगडा)। भाजपा मंडल जवाली की बैठक पार्टी कार्यालय लब (डवाली) में मंडल अध्यक्ष डॉ. राजिंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला अध्यक्ष राजेश काका, पूर्व प्रत्याशी संजय गुलेरिया, जिला महामंत्री राजेश्वर हैप्पी, जिला उपाध्यक्ष रवि कुमार, जिला सचिव नीतू देवी सहित मंडल पदाधिकारी और ग्रामीण केंद्र अध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक तिरंगा झंडों के वितरण की रणनीति तैयार की गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र के सम्मान और एकता के प्रतीक तिरंगे को हर घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक के बाद भाजपा मंडल कार्यालय जवाली से कैहरिया चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें