फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: इंदौरा में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

Thu, 22 May 2025 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
इंदौरा में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते विधायक मलेंद्र राजन और अन्य। - स्
विज्ञापन
डमटाल (कांगड़ा)। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि पर इंदौरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम इंदौरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र मनकोटिया की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विधायक मलेंद्र राजन ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कार्यकर्ताओं को उनके दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने भारत में कंप्यूटर क्रांति लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विधायक ने कांग्रेस परिवार के योगदान को याद करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने देश के लिए शहादत दी है, और हमें उनकी याद में देश सेवा की प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए और राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें