फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अंडर-15 वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए ट्रायल 2 अगस्त को

Thu, 31 Jul 2025 05:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय विद्यालय महासंघ की ओर से चीन के शांग्लुओ में 4 से 13 दिसंबर तक लड़के और लड़कियों के लिए विश्वविद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता अंडर-15 का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश के बेहतरीन खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। कांगड़ा से भी चार लड़के और चार लड़कियों का चयन होगा। चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए खिलाड़ियाें को 2 अगस्त को सुबह 10 बजे राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मशाला में ट्रायल देना होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाडी कक्षा छठी से जमा दो तथा जन्म एक जनवरी 2010 के बाद का होना चाहिए। इसके साथ ही सरकार की ओर से अनुमोदित अस्पताल व सक्षम प्राधिकारी की ओर से अंग्रेजी में जारी किया गया मूल जन्म तिथि प्रमाण पत्र, नवीनतम दो रंगीन पासपोर्ट फोटो साथ लाने होंगे। कांगड़ा से चयनित खिलाड़ी सात और आठ अगस्त को राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में भाग लेंगे। जिला स्कूली खेल अधिकारी अतुल कटोच ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को खेल किट स्वयं ही लानी होगी। इसके साथ ही लड़कियों के साथ एक महिला शिक्षक तैनात की जाएगी जो उन्हें स्कूल के हाल स्थल तक ले जाने और लाने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें