फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कांगड़ा अंडर-16 क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल 23 को

Thu, 20 Mar 2025 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा क्रिकेट एसोसिएशन की ओर कांगड़ा जिला की अंडर-16 टीम के चयन किए 23 मार्च को ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। धर्मशाला स्टेडियम में होने वाले ट्रायल सुबह नौ बजे से शुरू होगा। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि 1 सितंबर 2009 के बाद पैदा हुए खिलाड़ी ट्रायल में भाग ले सकते हैं। उन्हें अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र के अलावा पासपोर्ट साइज फोटो लाने होंगे। खिलाड़ियों को ट्रायल के दौरान ड्रेसकोड में आना होगा और किट भी साथ लानी होगी। इस दौरान चयन समिति में असीम अग्रवाल को संयोजक और अनुपम शर्मा, नागेश्वर मनकोटिया और जतिन कालरा को सदस्य नियुक्त किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें