फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण को शुद्ध रखते हैं पेड़ पौधे : किशोरी लाल

Sun, 28 Jul 2024 05:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
देओल मे पोधा रोपण करते किशोरी लाल । संवाद
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने दयोल में ब्रह्म कुमारी संस्था की ओर से आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान किशोरी लाल ने पीपल का पौधा रोपित किया । इस दौरान लगभग 60 पौधे रोपित किए गए। उन्होंने कहा कि हमें न केवल पौधरोपण करना चाहिए, बल्कि उनकी सुरक्षा भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधों से हमें ऑक्सीजन मिलती है, जो हमारे जीवन के लिए सबसे अहम है। हमें अधिक से अधिक पौधे लगाकर वातावरण को हरा भरा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार शरीर को पोषण के लिए भोजन की आवश्यकता होती है, ठीक उसी प्रकार पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड पौधों की आवश्यकता होती है। पेड़ पौधे पर्यावरण की अशुद्धियों को सोख लेते हैं और हमें शुद्ध प्राणदायिनी वायु देते हैं। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जम्वाल, मिलाप राणा,गंगा राम, देव राज, मदन ठाकुर, नीलम, अजय गौड, सुनील, मिलाप भट्ट, बीके सुलक्षणा, हेम राज,ओंकार,प्यार चंद और चुनी लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें