फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: छतरोली पंचायत में किया पौधरोपण

Sat, 22 Aug 2026 01:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
नूरपुर क्षेत्र की छतरोली पंचायत में पौधरोपण करते हुए फांउडेशन के सदस्य (संस्था)
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। आइडिया ऑफ भारत फाउंडेशन की ओर से छतरोली पंचायत में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रामीणों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। संस्था के अध्यक्ष राहुल शर्मा ने कहा कि आज लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, बेहतर पर्यावरण और हरित भविष्य की नींव है। उन्होंने फाउंडेशन को पर्यावरण व सामाजिक जागरूकता अभियानों के प्रति प्रतिबद्ध बताते हुए सभी से जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण की जिम्मेदारी उठाने की अपील की। इस अवसर पर पंचायत प्रधान रोहित शर्मा, संजय शर्मा, विशाल ठाकुर, शुभम चौहान, दीपक शर्मा, प्रेम शर्मा, मधु बाला और सुरेखा शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें