फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आरठ में छत पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचा परिवार

Fri, 27 Sep 2024 07:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
जयसिंहपुर उपमंडल की सुआ पंचायत के तहत आरठ में मकान पर गिरा पेड़। संवाद
विज्ञापन
खैरा (कांगड़ा)। जयसिंहपुर उपमंडल की सुआ पंचायत के तहत आरठ में एक मकान पर देर रात पेड़ गिर गया। इसके चलते मकान और छत का काफी नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार रवि कुमार के मकान पर एक पेड़ गिर गया। घर की ऊपरी मंजिल पर रवि कुमार के भाई राज कुमार और रवि की 11 वर्षीय बेटी सुनैया सोये थे, जबकि रवि, पत्नी सुनीता और बड़ी बेटी शानवी नीचे सोये थे। रात को अचानक जोरदार धमाके की आवाज से जैसे ही गहरी नींद से परिवार के सदस्यों की आंख खुली तो देखा घर पर ही पेड़ गिरा है। मकान को काफी नुकसान हुआ है, लेकिन गनीमत रही कि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
विज्ञापन


घटना से सहमा परिवार रात भर डर के साये में सहमा रहा और घर के बाहर ही जैसे-तैसे रात काटी। घटना का पता चलते ही इसकी सूचना पंचायत सदस्य रवि कांत ने हलका के ग्रामीण राजस्व अधिकारी को दी। राजस्व अधिकारी अंकित जम्वाल ने भी मौके पर जा कर मुआयना कर इसकी सूचना तत्काल आला अधिकारियों को दी। पंचायत प्रधान और अन्य सदस्यों ने भी शासन प्रशासन से पीड़ित परिवार को नुकसान की भरपाई के लिए उचित मुआवजा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें