फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एचटी लाइन पर गिरा पेड़, बिजली गुल

विज्ञापन
चीलगाड़ी में एचडी लाइनों पर गिरा चीड़ का सूखा पेड़। संवाद
विज्ञापन
सिद्धपुर (नोरबुलिंगा)। जिला मुख्यालय के समीप चीलगाड़ी सर्किट हाउस के पास भारी बारिश के कारण शुक्रवार रात चीड़ का पेड़ गिरने से यातायात अवरुद्ध हो गया। पेड़ एचटी लाइन पर गिरने से चीलगाड़ी के कुछ घरों में शुक्रवार रात से विद्युत आपूर्ति बाधित रही, जो शनिवार देर शाम तक बहाल नहीं हो पाई थी। गनीमत रही कि रात का समय होने के कारण कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। कई वाहन चालक जान जोखिम में डालकर पेड़ के नीचे से वाहनों को निकालते दिखे। वहीं, चीलगाड़ी निवासी रघु गुरुंग, सचिन ठाकुर, नरेंद्र शाही, अंकित, जयदेव आदि का कहना है कि शहीद स्मारक से चीलगाड़ी को कोतवाली बाजार से जोड़ने वाले मार्ग पर किनारे कई सूखे पेड़ हादसे को न्योता दे रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से इन्हें चिह्नित कर कटवाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें