फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: समस्याएं हल न होने पर परिवहन पेंशनरों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच जिला कांगड़ा की बैठक चमन पुंडीर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मंच के मुख्य सलाहकार बलराम पुरी, महामंत्री रमेश रैना विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में मंच के सदस्यों ने निगम प्रबंधन और प्रदेश सरकार के प्रति उनकी समस्याएं हल न करने को लेकर रोष प्रकट किया। पुंडीर ने कहा कि पेंशनरों को किसी भी माह पेंशन समय पर नहीं दी जा रही, जिससे वरिष्ठ नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आठ जनवरी को शिमला के मुख्य कार्यालय में प्रबंधक निदेशक से संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक में भी यह मामला जोरशोर से उठाया गया था। उस दौरान प्रबंधक निदेशक ने भी माना था कि सभी को एक साथ पेंशन जारी की जाएगी लेकिन जनवरी की पेंशन भी अलग-अलग तिथियां को जारी की गईं। पहले हर माह पेंशन पहली तारीख को आ जाती थी। अब प्रबंधक और प्रदेश सरकार के विरुद्ध जल्द प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। बैठक में संसार पठानिया, दिनेश शर्मा, यशपाल, हरनाम सिंह, मोहनलाल, अनीता, राजकुमारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें