फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: परिवहन विभाग कांगड़ा को मिला इलेक्ट्रिक वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। परिवहन विभाग कांगड़ा के पास एक इलेक्ट्रिक वाहन पहुंच गया है। इस इलेक्ट्रिक वाहन में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) सफर करेंगे। शिमला से धर्मशाला पहुंचे एकमात्र इलेक्ट्रिक वाहन को चलाने के लिए चालक को शिमला में प्रशिक्षण भी दिया गया है। प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रयोग को प्रोत्साहन दे रही है।
विज्ञापन

इस कड़ी में प्रदेश सरकार की ओर से 19 इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद की गई थी। इसमें एक वाहन धर्मशाला पहुंच चुका है। इस वाहन को चार्जिंग स्टेशन में चार्ज किया जाएगा। इससे पेट्रोल और डीजल के अतिरिक्त खर्च के साथ पर्यावरण प्रदूषण से भी राहत मिलेगी। इस वाहन को एक बार चार्ज करने के बाद यह 312 किमी दूरी का सफर तय करेगा।
वहीं, इस वाहन को धर्मशाला में स्थापित चार्जिंग स्टेशन में चार्ज करने के लिए 20 मिनट का समय लगेगा। हालांकि 1.60 लाख किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद इस वाहन की बैटरी चार्ज होगी। इसकी कीमत करीब सात लाख रुपये है।
विज्ञापन

उधर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रदीप कुुमार ने बताया कि परिवहन विभाग को एक इलेक्ट्रिक वाहन मिला है। पर्यावरण संरक्षण के नजरिए से ये वाहन बहुत उपयुक्त हैं। वहीं इससे पेट्रोल-डीजल पर होने वाले अतिरिक्त खर्चे से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें