बैजनाथ (कांगड़ा)। हिमाचल परिवहन निगम पेंशनर कल्याण संगठन बैजनाथ इकाई की बैठक 10 अक्तूबर को को निगम की बैजनाथ कार्यशाला में होगी। इसमें 15 अक्तूबर को शिमला में प्रस्तावित निगम के मुख्यालय से सचिवालय तक के धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति तैयार की जाएगी। बैजनाथ इकाई के प्रधान विधि सिंह ठाकुर और महासचिव रत्न चौधरी ने कहा कि पेंशनरों की दो माह की पेंशन लेने को हो गई है, लेकिन प्रबंधन और सरकार इन वरिष्ठ पेंशनरों के बारे में कोई विचार नहीं कर रही है। एक जनवरी, 2016 से सातवें वेतनमान के एरियर का भुगतान अभी तक नहीं किया है। डीए के एरियर का भुगतान भी लंबित है।