फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
डमटाल (कांगड़ा)। महिला एवं बाल विकास विभाग हिमाचल प्रदेश के तत्वावधान में पोषण भी, पढ़ाई भी कार्यक्रम के तहत खंड स्तर पर सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला इंदौरा में हुआ। स्थल समन्वयक प्रधानाचार्य मोहन शर्मा ने बताया कि यह प्रशिक्षण सत्र 29 से 31 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का आयोजन बाल विकास परियोजना अधिकारी इंदौरा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण भी, पढ़ाई भी कार्यक्रम के अंतर्गत शामिल विभिन्न विषयों की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण सत्र वृत्त पर्यवेक्षक सुनीता और दीपक की ओर से संचालित किए जा रहे हैं। इसके लिए इस प्रशिक्षण के लिए 100-100 कार्यकर्ताओं के तीन सत्र में आयोजित किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें