पालमपुर (कांगड़ा)। कृषि विभाग हिमाचल प्रदेश की ओर से चलाई जा रही हिम कृषि योजना के तहत कृषकों के लिए खुंब उत्पादन पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। समापन पर मुख्यातिथि अतिरिक्त कृषि निदेशक उत्तरी क्षेत्र डॉ. राहुल कटोच ने कहा कि मशरूम उत्पादन आय का स्रोत हो सकता है। उन्होंने किसानों को शिटाके, बटन और ढींगरी मशरूम उगाने का भी सुझाव दिया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम उद्यान विभाग के खुंब प्रशिक्षण संस्थान होल्टा में आयोजित किया गया। डॉ. कुलदीप धीमान ने बताया कि हिमकृषि योजना के अंतर्गत जिले में 37 क्लस्टर बनाए गए हैं। कार्यक्रम में किसानों को खुंब उत्पादन, खुंब हार्वेस्टिंग, ग्रेडिंग, पैकेजिंग, प्रोसेसिंग, ब्रांडिंग, ब्रांडिंग तथा प्रोसेसिंग की ट्रेनिंग दी गई। वहीं किसानों को माझेरना में अनिल धीमान के मशरूम उत्पादन इकाई में भ्रमण पर भी ले जाया गया। इस अवसर पर खुंब प्रशिक्षण संस्थान पालमपुर के विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. हितेंद्र पटियाल सहित भवारना, सुलह और बैजनाथ विकास खंड के 42 किसान उपस्थित रहे। संवाद