फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ज्वालामुखी में आज यातायात रहेगा प्रतिबंधित, लागू होंगी विशेष व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र सपड़ी में 20 दिसंबर को आयोजित होने वाले सीमा सशस्त्र बल के स्थापना दिवस समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की ओर से ज्वालामुखी और आसपास के क्षेत्रों में यातायात के विशेष प्रतिबंध किए गए हैं। 20 दिसंबर को पूर्वाह्न 11:15 बजे से लेकर मुख्य अतिथि के समारोह स्थल पर पहुंचने तक तथा दोपहर 2:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति और मुख्य अतिथि के प्रस्थान तक विभिन्न मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी। इस दौरान देहरा से ज्वालामुखी की ओर आने वाले वाहन कथोग में रोके जाएंगे। नादौन से ज्वालामुखी, कांगड़ा एवं देहरा की ओर जाने वाले वाहनों को गंजु दा-बाग (बाईपास) पर रोका जाएगा। कांगड़ा एवं रानीताल की ओर से ज्वालामुखी, नादौन आदि की ओर आने वाले वाहन सपड़ी बाईपास पर प्रतिबंधित रहेंगे। वहीं, ज्वालामुखी से खोला, सपड़ी, खुंडियां, रानीताल की ओर जाने वाले वाहनों को खिड़की पुल पर पुलिस रोक देगी। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि आपातकालीन अथवा मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में वैकल्पिक मार्गों का उपयोग किया जा सकता है। नादौन से कांगड़ा या देहरा जाने वाले वाहन भड़ोली चौक-बलारड़ू-रैटा-धवाला मार्ग से जा सकेंगे। इसी प्रकार कांगड़ा या देहरा से ज्वालामुखी, नादौन व हमीरपुर की ओर जाने वाले वाहन धवाला-रैटा-बलारड़ू-भड़ोली चौक मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं। ज्वालामुखी से कांगड़ा या देहरा की ओर जाने वाले वाहनों के लिए सिहोरपाईं-बलारड़ू-धवाला मार्ग निर्धारित किया गया है, जबकि खुंडियां से ज्वालामुखी आने वाले वाहन टिहरी मार्ग का उपयोग कर सकेंगे। पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि यातायात प्रतिबंध के दौरान सहयोग करें और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। किसी भी आपात स्थिति में थाना ज्वालामुखी के दूरभाष नंबर 01970-222322 पर संपर्क किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें