फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सड़क से नीचे पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत, बनखंडी-हरिपुर रोड पर हादसा

Fri, 01 Mar 2024 01:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलेर/हरिपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना हरिपुर के तहत बनखंडी-हरिपुर रोड पर गुग्गा मंदिर के पास वीरवार को एक ट्रैक्टर सड़क से नीचे पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राम कुमार (44) पुत्र प्रकाश चंद निवासी शेर लुहारा के रूप में हुई है। वीरवार को राम कुमार खाली ट्रैक्टर लेकर बनखंडी से हरिपुर की तरफ आ रहा था।
विज्ञापन


बनखंडी-हरिपुर रोड पर गुग्गा मंदिर के पास राम कुमार ट्रैक्टर से अचानक नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर सड़क से गिरकर कर पलट गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हरिपुर पुलिस थाना से टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएचओ पवन कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें