बैठक
दिशा- स्कूल शिक्षा बोर्ड के सभागार में सुबह 10:30 बजे से दिशा की बैठक होगी।
भाजपा-कांगड़ा-चंबा के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज दोपहर बाद 3:00 बजे धर्मशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
शिविर
टीबी जांच- स्वास्थ्य खंड भवारना के तहत बरोट में सुबह 10:00 बजे से टीबी जांच शिविर लगेगा। पोर्टेबल एक्सरे मशीन से लोगों की जांच की जाएगी।
धार्मिक
भंडारा-शीतला माता मंदिर पालमपुर में दोपहर 12:00 बजे से भंडारे का आयोजन होगा।
जनसंवाद/निरीक्षण
10:30 बजे-शाहपुर के विधायक सुबह 10:30 बजे थ्रोट-चकवन सड़क मार्ग का निरीक्षण और जनसंवाद करेंगे।
समस्याएं सुनेंगे-पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल पूर्वाह्न 11:00 बजे पालमपुर में जनसमस्याएं सुनेंगे।
11:00 बजे-सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार पूर्वाह्न 11:00 बजे ननाओ में लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
काम की बात
यातायात बाधित-रड़ा-रड़ोता सड़क निर्माण कार्य के चलते 14 मई तक बंद रहेगी। वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग वोदा और सुलह संपर्क मार्गों का प्रयोग करें।
बिजली बंद-मारंडा फीडर के तहत मरम्मत कार्य के कारण सुबह 9:00 बजे से बैजनाथ, घुघर, परौर, बंदला, राजपुर, सिद्धपुर, दरंग आदि क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी।