धार्मिक/प्रवचन
भंडारा और जागरण-रैत की ग्राम पंचायत लदबाड़ा के हनुमान मंदिर में दोपहर 12 बजे से भंडारा होगा। रात को महामाई का जागरण सजेगा।
प्रवचन-शहीद कैप्टन बिक्रम बतरा स्टेडियम पालमपुर में अपराह्न 3 बजे से आनंदमूर्ति गुरुमां ज्ञान, भक्ति और योग पर प्रवचन देंगी।
मेला-उत्सव
छिंज-कोसरी छिंज मेले के दौरान दोपहर 12 बजे से दंगल सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
बड़ी माली-शाहपुर मैदान में आयोजित तीन दिवसीय छिंज मेले के अंतिम दिन बड़ी माली दोपहर बाद 2 बजे से होगा।
सांस्कृतिक संध्या: सलियाणा छिंज मेला में बॉलीवुड नाइट शाम 5 बजे से सजेगी। इसमें एसी भारद्वाज और अनुज शर्मा प्रस्तुति देंगे।
साक्षात्कार
रोजगार-उप रोजगार कार्यालय देहरा में सुबह 11 बजे से एमटी ऑटो क्राफ्ट लिमिटेड में पुरुषों के 30 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे।
काम की बात
बिजली बिल जमा करें-विद्युत उपमंडल मारंडा के उपभोक्ता अपने बिलों का भुगतान 31 मार्च तक कर दें। निर्धारित समय के बाद बिना सूचना के बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे।