बैठक
आम सभा-जानकीनाथ मंदिर सामुदायिक भवन जयसिंहपुर में सुबह 10 बजे पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जयसिंहपुर जोन की आम सभा होगी।
खुला दरबार
जनसमस्याएं-सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार अपने ननाओ स्थित निवास स्थान पर सुबह 10 बजे से लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
धार्मिक
शिव महिमा-थुरल बाजार स्थित गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में दोपहर बाद 3 बजे से आचार्य पवन सीता राम शिव पुराण कथा में शिव महिमा का बखान करेंगे।
गणेश पूजन-संघोल पंचायत के मां कामाख्या धाम में शाम 5 बजे गणेश पूजन एवं कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव का शुभारंभ होगा।
काम की बात
बिजली बंद-धर्मशाला नंबर-2 के मनेड-1 तथा अपर बगली 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर के तहत मनेड, खतेहड़, अप्पर बगली व आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।