फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: किसानों को कम लागत में अधिक पैदावार के दिए टिप्स

Thu, 05 Jun 2025 01:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहतकाे हाला में किसानाें काे जागरुक करते कृषि विभाग के वैज्ञानिक।
विज्ञापन
कांगड़ा। विकास खंड की पंचायत काेहाला, मंदल, मसरेहड़, डिकटू, झियाेल और बगली इत्यादि गांवाें में बुधवार काे विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषि विज्ञान केंद्र कांगड़ा के वैज्ञानिकों ने दौरा किया। उन्होंने किसानों को कम लागत में अधिक पैदावार के तरीके बताएं। कृषि विज्ञान केंद्र कांगड़ा के प्रभारी डॉ. संजय शर्मा के नेतृत्व में केंद्र के वैज्ञानिकों एवं कृषि विभाग और आतमा परियोजना कांगड़ा के अधिकारियों की टीमें मिलकर किसानों को नवीनतम तकनीकी की जानकारी दे रही हैं। डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने को कृषि मंत्रालय की ओर से देश भर में यह विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया गया है। 12 जून तक चलने वाले इस अभियान में किसानों के साथ उनके गांव में संवाद किए जा रहे हैं और किसानों की समस्याओं को खेत पर ही सुलझाया जा रहा है। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. नीतू शर्मा, डॉ. दीप कुमार, कृषि विकास अधिकारी कांगड़ा, डॉ रूपिका शर्मा, क्षेमा और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें