सुलह (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग 154 पर परौर राधा स्वामी सत्संग व्यास भवन के पास मुख्य सड़क मार्ग पर टिपर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, चालक को मामूली चोटें आई हैं। उसे हाइड्रोलिक मशीन की सहायता से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार टिपर पालमपुर से नगरोटा बगवां की तरफ जा रहा था। ऐसे में परौर के पास अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे काफी देर तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। घटना की सूचना मिलते ही भवारना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मौके पर मौजूद लोगों की मदद से ड्राइवर को बाहर बाहर निकाला। इसके बाद चालक को प्राथमिक उपचार के लिए टांडा भेजा गया हालांकि इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। संवाद