फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: फोरलेन निर्माण कार्य के बीच गिरने से टिपर चालक की मौत

Tue, 29 Apr 2025 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
भवारना (कांगड़ा)। दरंग के पास फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान एक टिपर चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा कि टिपर मिट्टी ढोने के कार्य में लगा था। इस बीच जब रविवार रात को टिपर को चालक पीछे कर रहा था तो टिपर गिरने के कगार पर पहुंच गया। वाहन को गिरतो यह देख चालक ने नीचे छलांग लगा दी। गिरने से उसकों चोटें लगीं और उसकी मौत हो गई। चालक की पहचान संजय कुमार (43) निवासी गदियाड़ा (मैंझा) के रूप में हुई है। उधर, थाना प्रभारी गुरदेव सिंह ने कहा कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें