फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: थुरल कॉलेज ने जीती अंतर महाविद्यालय ट्राॅफी

विज्ञापन
थुरल महाविद्यालय में इंटर कॉलेज कॉम्पीटिशन कार्यक्रम में सांस्कृतिक नृत्य पेश करतीं छात्राएं।
विज्ञापन
थुरल (कांगड़ा)। महाराजा संसार चंद स्मारक राजकीय महाविद्यालय थुरल में अंतर महाविद्यालय लोकगीत, रंगोली और काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यातिथि के रूप में संजय सिंह चौहान अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक उपस्थित हुए। कॉलेज प्राचार्या राका शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस दौरान अंतर महाविद्यालय ट्रॉफी राजकीय महाविद्यालय थुरल ने जीती। रंगोली प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय नौरा की वंशिका प्रथम, थुरल की अंशिका द्वितीय और पालमपुर के गुलशन ने तृतीय स्थान हासिल किया। काव्य पाठ प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय पालमपुर के पीयूष ने प्रथम, थुरल की रिया ने द्वितीय, जबकि केएलवी पालमपुर की साक्षी ने तृतीय स्थान हासिल किया। लोकगीत में राजकीय महाविद्यालय थुरल के सुजल ने प्रथम, सुजानपुर की राशि शर्मा ने द्वितीय और पालमपुर कॉलेज के बंधन ने तृतीय स्थान हासिल किया। रंगोली में डॉ. अनुपम, प्रो. मोनिका और डॉ. आशु फुल ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। लोकगीत में प्रो. नीरज गांधी, प्रो. अमरजीत, प्रो. उज्ज्वल ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। मुख्यातिथि संजय चौहान ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 11,000 रुपये की नकद राशि विद्यार्थियों को प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें