धर्मशाला। पुलिस थाना मैक्लोडगंज के अंतर्गत कालापुल के समीप रविवार रात बाइक हादसे में तीन युवक घायल हो गए। युवक भंगवार क्षेत्र के बताए जा रहे हैं, जिन्हें हादसे में चोटें आई हैं। घायल युवकों का टांडा मेडिकल काॅलेज में उपचार चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बाइक पर भंगवार के सौरभ, साजन और एक अन्य युवक मैक्लोडगंज घूमने जा रहे थे। इस दौरान कालापुल से आगे बाराकोठा में बाइक स्किड हो गई और युवकों को गंभीर चोटें आईं। चालक को ज्यादा चोटें आने के कारण उसे टांडा मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल में उपचार के लिए धर्मशाला अस्पताल से रेफर किया गया। एएसपी बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस थाना मैक्लोडगंज में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है। संवाद