फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पशुओं को बचाते टकराईं तीन गाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलेर (कांगड़ा)। पुलिस चौकी रानीताल के साथ लगते गांव भंगवार में फॉर्च्यूनर और दो आल्टो कारों में टक्कर हो गई। यह हादसा लावारिस पशुओं के अचानक सड़क के बीच में आ जाने से हुआ है। ये तीनों गाड़ियां ज्वालामुखी की तरफ जा रही थीं तो आगे चल रही गाड़ी के आगे अचानक पशु आ गए। इससे चालक ने जैसे ही ब्रेक लगाया तो पीछे से आ रही दोनों गाड़ियां अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गईं। हालांकि इस हादसे में कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ है, जबकि गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी रानीताल से हेड कांस्टेबल अजय कुमार और ऑर्डनरी हेड कांस्टेबल विनोद कुमार टीम सहित मौके पर पहुंच गए और हादसे का मुआयना किया। बाद में आपसी समझौता हो जाने के कारण पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें