फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धोखाधड़ी के मामलों में जोधपुर से तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। साइबर क्राइम पुलिस थाना उत्तरी क्षेत्र धर्मशाला के अंतर्गत साइबर धोखाधड़ी मामलों में पुलिस टीम राजस्थान से लगातार आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है। पिछले सप्ताह ही टीम ने पांच आरोपियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया था और अब तीन अन्य मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन टास्क में तीन मामलों में ठगी 1.2 करोड़ रुपये की राशि के मामलों में इनको गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने 7.63 लाख रुपये बरामद भी किए हैं। साइबर थाना धर्मशाला की टीम ने रघु प्रताप सिंह चौधरी निवासी हरजी भवन, हाईकोर्ट कॉलोनी, धर्म राम निवासी रजनी पुनिया, भीयासर और राकेश निवासी थाटा नगर, श्री जम्मेश्वर नगर सभी राजस्थान निवासी को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना में 29 अगस्त 2023 को 32 लाख रुपये की टेलीग्राम घोखाधड़ी, 23 नवंबर 2024 को 46 लाख रुपये की डिजिटल और 20 दिसंबर 2024 को 24 लाख रुपये की ऑनलाइन टास्क धोखाधड़ी के मामले दर्ज हुए थे। पुलिस टीम ने इन मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित पुलिस थाना के तहत नोटिस जारी किए हैं। एएसपी साइबर क्राइम पुलिस थाना धर्मशाला प्रवीण धीमान ने बताया कि साइबर धोखाधड़ी के मामलों में थाना की टीम आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है। हाल ही में गिरफ्तार तीन आरोपियों से 7.63 लाख रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें