फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: इस साल 5,267 महिलाओं को 1.83 करोड़ की मदद

Mon, 01 Jan 2024 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत मदर टेरेसा असहाय मातृ संबल योजना महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 441 अतिरिक्त महिलाओं को इस योजना का लाभ मिला है। 2022 में मदर टेरेसा असहाय मातृ संबल योजना के अंतर्गत 4,826 लाभार्थी थे। योजना के तहत इन्हें दो करोड़ 80 लाख 77 हजार, 258 रुपये की राशि का वितरण किया गया था। जबकि इस वर्ष अभी तक 5,267 मामले सामने आए हैं, जिसमें एक करोड़ 83 लाख 75 हजार 800 रुपये राशि सरकार द्वारा दी गई है।
विज्ञापन

यह सहायता असहाय महिलाओं को दी जाती है जो बीपीएल से हैं या जिनकी आय वार्षिक आय सभी साधनों से 35,000 रुपये से कम हो। इसके साथ ही यह सहायता दो बच्चों के लिए दी जाती है। प्रति बच्चा 6,000 रुपये दिया जाता है। यह आर्थिक सहायता राशि छह-छह महीने के अंतराल में दी जाती है। सहायता राशि बच्चे की आयु 18 वर्ष पूरी होने पर बंद कर दी जाती है। उधर, महिला एवं बाल विकास विभाग कांगड़ा के जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा समय से पैसे आते हैं, जिससे कोई भी कैसे पेंडिंग में नहीं जाता। विभाग का पूर्ण प्रयास रहता है कि विभाग जरूरत मंद का सहारा बन सके। ऐसी महिलाएं जिनके पति छह साल से जेल में हों या लापता हों, वह भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें