फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: दशहरा उत्सव में इस बार मिस जयसिंहपुर भी चुनी जाएगी

Sat, 28 Sep 2024 03:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में इस बार भी मिस जयसिंहपुर प्रतियोगिता का आयोजन विशेष आकर्षण होगा। इसमें 18 से 25 वर्ष की युवतियां भाग ले सकती हैं। इसके लिए एंट्री फीस 500 रुपये होगी। इस प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन 3 अक्तूबर को एसडीएम कार्यालय के सभागार में होंगे जबकि फाइनल 10 अक्तूबर की शाम को होगा। मिस जयसिंहपुर की विजेता को 5100 रुपये और उपविजेता को 3,100 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम जयसिंहपुर एवं दशहरा कमेटी के चेयरमैन संजीव ठाकुर ने बताया कि दशहरा के दौरान वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन 9 से 11 अक्तूबर तक किया जाएगा। इसके अलावा पुरुषों की कबड्डी, बास्केटबाल और बैडमिंटन प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा।

एसडीएम ने बताया कि बच्चों के लिए बेबी शो और स्पून रेस का आयोजन किया जाएगा। इन दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम पुरस्कार 2,100 रुपये और 1,100 रुपये है। बच्चों के लिए थ्री लेग रेस का भी आयोजन होगा। जिसमें पहला पुरस्कार 1,100 रुपये और द्वितीय पुरस्कार 501 रुपये है। महिलाओं के लिए रंगोली प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर, स्पून रेस, मटका फोड़ और रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें