फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: संसारपुर टैरेस में चरस मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना की टीम ने 19 अक्तूबर 2025 को 814 ग्राम चरस के मामले में शनिवार को ऊना से तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 19 अक्तूबर को नाकाबंदी के दौरान संसारपुर टैरेस में बीबीएमबी वर्कशॉप स्थान पर भूपेंद्र कुमार (41) निवासी बहनोता, तहसील चुराह, जिला चंबा के कब्जे से 814 ग्राम चरस बरामद की थी। आरोपी के मोबाइल और बैंक खातों को जांचने के बाद रिशी उर्फ मिंटू, निवासी संसारपुर टैरेस को 22 नवंबर 2025 को गिरफ्तार किया था। मिंटू ने भूपेंद्र के खाते में दो वर्षाें 1.72 लाख रुपये ऑनलाइन स्थानांतरित किए थे। वहीं, आरोपी भूपेंद्र ने पुलिस पूछताछ में सुरेश कुमार उर्फ पुजारी निवासी गांव व डाकघर धर्मशाला महंता तहसील अंब जिला ऊना का नाम सामने आया था। सुरेश कुमार ने भी भूपेंद्र के बैंक खाते में ऑनलाइन कुछ राशि एडवांस के रूप में भेजी थी, जबकि खाते की जांच में सामने आया कि पिछले लगभग दो वर्षों के दौरान सुरेश ने कुल 3,22,200 रुपये की राशि पिछले दो वर्षाें में उसके खाते में स्थानांतरित की थी। इस पर संसारपुर टैरेस की विशेष पुलिस टीम ने शनिवार को पुख्ता सबूतों के आधार पर आरोपी सुरेश कुमार उर्फ पुजारी को गिरफ्तार किया है। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि आरोपी सुरेश को को उसके घर से टीम ने गिरफ्तार किया है। मामले में संलिप्त तीनों आरोपियों के खिलाफ वित्तीय जांच शुरू कर दी है और नशा कारोबार से अर्जित की गई इनकी अवैध संपत्ति को भी विधि अनुसार अटैच करवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें