फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: भडवाल में चोरों ने तोड़े चार घरों के ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
गगल (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना के तहत भडवाल में रविवार देर रात चोरों ने चार घरों के ताले तोड़े हैं। चोरों ने घरों में घुसकर पूरा सामान बिखेर दिया था। चोरी की इस वारदात की जानकारी सुबह मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने पंचायत प्रधान को सूचित किया और घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी। चोरों ने जिन घरों के ताले तोड़े हैं, उन घरों के मालिक लंबे समय से दूसरे राज्यों में रह रहे हैं। घरों से क्या चोरी हुआ है, इसकी घर के मालिकों से ही जानकारी मिलेगी। पंचायत प्रधान मंदल रणजीत सिंह ने बताया कि इस घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया गया था और मौके पर टीम ने घटना के बारे में जांच की। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें