फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: दुकानों के शटर तोड़ नोटों के हार और नकदी उड़ाई

Thu, 14 Mar 2024 01:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर(कांगड़ा)। नूरपुर शहर में आए दिन चोरी की घटनाओं से दुकानदार सहमे हुए हैं। मंगलवार देर रात को चौगान में दो दुकानों के शटर तोड़कर चोरों ने नोटों के हार, नकदी और अन्य सामान पर हाथ साफ किया। दुकान के मालिक राकेश कुमार ने बताया कि जब सुबह दुकान पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दुकान का शटर उठा हुआ है, लेकिन शटर के ताले तोड़े नहीं गए।
विज्ञापन


अंदर जाकर देखा तो दुकान में लटके नोटों के हार, गल्ले में रखी नकदी और कुछ सामान गायब था। राकेश कुमार इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने घटना का जायजा लिया। चौगान के व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान अशोक महाजन का कहना है क्षेत्र में चोरी की वारदातें और चोरों के हौंसले बुलंद हो गए है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से ऐसी घटनाएं काफी बढ़ गई हैं जिससे व्यापारी वर्ग सहमा हुआ है। वहीं चौगान के व्यापारियों प्रमोद, निखिल, रोहित, आशीष, प्रवेश, विवेक, रिशु आदि ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं और नूरपुर के चौगान में नियमित रूप से रात्रि के समय में पुलिस गश्त लगाई जाए। उधर, एसपी नूरपुर अशोक रतन ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें