फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: दुर्व्यवहार की शिकायत पर निलंबित किए शिक्षक मामले की होगी नियमित जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। बच्चों और स्टाफ से दुर्व्यवहार की शिकायत पर निलंबित किए गए टीजीटी शिक्षक के मामले में अब विभाग नियमित जांच बिठाएगा। नियमित जांच किसी प्रधानाचार्य या उपनिदेशक स्तर के अधिकारी को सौंपी जाएगी। दरअसल शिक्षा खंड पालमपुर के एक टीजीटी शिक्षक पर स्कूल स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार और बच्चों को सही से नहीं पढ़ाने के आरोप लगे थे। इस मामले की शिकायत स्कूल की मुख्याध्यापक और एसएमसी ने शिक्षा विभाग से की थी, जिसके बाद उपनिदेशक ने मामले की जांच कर रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय भेजी थी।
विज्ञापन

निदेशालय ने संबंधित शिक्षक को निलंबित कर उसका मुख्यालय प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय चंबा फिक्स किया है, लेकिन निलंबन के बाद अब विभाग नियमित जांच भी करेगा। नियमित जांच में अगर आरोप सही पाए तो संबंधित शिक्षक पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उधर, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कांगड़ा अश्वनी कुमार भट्ट ने कहा कि दुर्व्यवहार की शिकायत पर निलंबित किए गए टीजीटी शिक्षक के मामले में नियमित जांच होगी, लेकिन इस बारे अभी निदेशालय से निर्देश जारी होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें