फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: खैरा में बाइक-कार की टक्कर, दो घायल

विज्ञापन
खैरा में दुर्घटनाग्रस्त कार-बाइक
विज्ञापन
खैरा (कांगड़ा)। पुलिस थाना भवारना के तहत खैरा में कार और बाइक की टक्कर हो गई। इससे बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार पालमपुर-जयसिंहपुर मुख्यमार्ग पर देर शाम खैरा स्कूल के पास शिवनगर से भवारना की ओर जा रही बाइक और दूसरी तरफ से आ रही कार के बीच टक्कर हो गई। दुर्घटना में घायल युवकों को स्थानीय गाड़ी वाले नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा ले गए, जहां पर उन्हें चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया। गनीमत रही कि दोनों सवारों ने हेलमेट पहने हुए थे, वरना हादसे का अंजाम गंभीर हो सकता था। इस हादसे में बाइक और कार को नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने मौके पर आ कर छानबीन की। हालांकि, दोनों पक्षों में आपसी सहमति होने पर कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। थाना प्रभारी भवारना गुरदेव सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई न किए जाने की बात कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें