सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत रिस्सा में 18 अप्रैल को दंगल का आयोजन होगा। इसको लेकर आयोजन कमेटी के प्रधान सुवेर सिंह की अध्यक्षता में रिस्सा के त्रिवेणी संगम महादेव मंदिर के प्रांगण में बैठक का आयोजन किया गया। निर्णय लिया गया कि दोपहर 2 बजे तक सभी पहलवानों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा। पहलवानों के लिए खाने पीने की व्यवस्था भी कमेटी करेगी। दंगल दोपहर 1 बजे शुरू होगा और इसका समापन सायं 6 बजे होगा। संवाद