फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कर्मियाें ने एचआरटीसी उपाध्यक्ष को बताईं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। टेक्निकल यूनियन हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों ने सोमवार काे कांगड़ा में एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा से मुलाकात कर कार्यशाला के कर्मचारियों की मांगों से अवगत करवाया। इस दौरान धर्मशाला, नगरोटा, बैजनाथ, देहरा, हमीरपुर, जसूर और पठानकोट के कर्मचारी माैजूद रहे। इसमें मुख्य मांग पीस मिल कर्मचारियों को अनुबंध पर लाने की मांग भी उपाध्यक्ष के समक्ष उठाई। ये कर्मचारी प्रदेशभर में 74 है। उसके उपरांत वेतन विसंगति का मुद्दा उठाया। इसके बाद मशीनों के कलपुर्जे, स्पेयर पार्ट और कार्यशालाओं को दुरुस्त करने की मांग की गई। इसमें धर्मशाला डिवीजन से नगरोटा से टेक्निकल यूनियन के प्रधान संजीव कुमार जूनियर टेक्नीशियन, पठानकोट राज्य के टेक्निकल अध्यक्ष विवेक गुलरिया, हमीरपुर से अश्वनी, देहरा से मेकेनिक मनु वीरेंद्र, नगरोटा से शुभम, रजिंदर, अनिल, रिशु, पालमपुर से नेक चंद, राज, धर्मशाला से मनीष कुंज, बैजनाथ से राजेश आदि के अलावा अन्य कर्मचारियों ने भी उपाध्यक्ष के समक्ष अपनी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें