फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: विजेता खिलाड़ियों को हटली स्कूल में स्वागत

विज्ञापन
हटली स्कूल पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत करते स्कूल स्टाफ व अन्य । स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
फतेहपुर (कांगड़ा)। भरमाड़ स्कूल में हुई जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली की पांच छात्राओं ने फतेहपुर खंड का कबड्डी में प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता में कांगड़ा जिले के 23 खंडों ने भाग लिया। इनमें फतेहपुर खंड कबड्डी में दूसरा स्थान हासिल करने में कामयाब रहा। हटली स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य सतीश कुमार ने इस जीत का श्रेय हटली स्कूल के शारीरिक शिक्षक पुरुषोत्तम और कंप्यूटर अध्यापक उपेंद्र को दिया। खिलाड़ियों का स्कूल पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन कमेटी और अध्यापकों ने जोरदार स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने खिलाड़ी छात्राओं को 1100 रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें