फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बलिदानियों के नाम पर रखे जाएं अल्हालाल और अब्दुलापुर गांवों के नाम

Sun, 06 Apr 2025 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। पूर्व विधायक प्रवीण कुमार ने कहा कि पालमपुर स्थित अल्हालाल कैंट और कांगड़ा में अब्दुल्लाहपुर का नाम बलिदानियों, शूरवीरों के नाम रखे जाएं। उन्होंने कहा कि प्राप्त जानकारी के मुताबिक आजादी से पहले भाबलपुर के नवाब ने अपनी कोठी का नाम अल्हालाल रखा था। इसका नाम बाद में तारागढ़ पैलेस पड़ा। इसी तरह अब्दुल्लाह खां और जमानाखान दो भाई हुए, उनके मरणोपरांत उस वक्त के शासकों ने कांगड़ा में एक भाई के नाम पर जमानाबाद और दूसरे के नाम पर अब्दुल्लाहपुर रखा। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि अल्हालाल का नाम मेजर जनरल कंठ कोरला (महावीर चक्र विजेता) और अब्दुल्लाहपुर का नाम ब्रिटिश इंडिया के सर्वोच्च सम्मान से सम्मनित सरदार बहादुर सूबेदार मेजर पुरुशोतम दास के नाम पर रखा जाए। उन्होंने कहा कि ये दोनों इलाके 100 फीसदी हिंदू आबादी क्षेत्र हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें