शाहपुर (कांगड़ा)। उपमुख्य सचेतक और विधायक केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर स्कूल से एटीसी शाहपुर के तत्वावधान में शिक्षा विभाग के सहयोग से संचालित मोबाइल विज्ञान प्रदर्शनी वैन को शाहपुर के विभिन्न स्कूलों के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि वैन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवेश के बच्चों तक विज्ञान की जानकारी को उनके द्वार पर पहुंचाना है। विधायक ने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी विज्ञान संकाय वाले स्कूलों में यह वैन जाएगी। इसमें लगभग 20 प्रकार के विज्ञान मॉडल हैं, जिनके माध्यम से बच्चे व्यावहारिक रूप से विज्ञान की अवधारणाओं को समझ सकेंगे। संवाद