राजकीय फार्मेसी कॉलेज नगरोटा बगवां में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित पो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। राजकीय फार्मेसी कॉलेज नगरोटा बगवां में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह का शुभारंभ हुआ। इस वर्ष यह आयोजन ''''रोगाणुरोधी प्रतिरोध का मुकाबला'''' थीम पर आधारित है। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विवेक कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को एंटीमाइक्रोबियल दवाओं के तर्कसंगत व विवेकपूर्ण उपयोग और इसके प्रतिरोध की रोकथाम के प्रति जागरूक किया। नोडल अधिकारी डॉ. प्रीति शर्मा के समन्वय में आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आकर्षक पोस्टरों के जरिए एंटीबायोटिक्स के सही इस्तेमाल का संदेश दिया। प्रतियोगिता में अर्नवी, रोहित व रिशव की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं आशीष, अतुल व आर्यन की टीम दूसरे तथा निशांत, पीयूष व ऋषि की टीम तीसरे स्थान पर रही। इस दौरान साइंटिफिक कार्टून, लीफलेट मेकिंग और नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। संवाद