पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने चुनावी मंचों से बार-बार यह दावा किया था कि प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को पांच लाख नौकरियां प्रदान की जाएंगी। वास्तविकता यह है कि न तो युवाओं को रोजगार मिला है और न ही पांच लाख नौकरियों का कोई अता-पता है। यह प्रदेश के युवाओं के साथ भद्दा मजाक और विश्वासघात है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने झूठे वादों से युवाओं की उम्मीदों को तोड़ा है। प्रदेश का युवा दर-दर भटकने के लिए मजबूर है लेकिन सरकार के पास कोई ठोस नीति या रोडमैप नहीं है। यह सरकार युवाओं की आकांक्षाओं को समझने में विफल रही है। संवाद