धर्मशाला। एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने मंगलवार को मैक्लोडगंज पहुंचकर तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा के निवास परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। दौरे के दौरान उन्होंने सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों के साथ बैठक कर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने और पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर के आसपास हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई तंत्र को दुरुस्त रखने को कहा। इसके साथ ही बैठक में पुलिस कर्मियों के आवास संबंधी प्रबंधों की भी जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। संवाद