फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: राजस्थान की टीम ने जानी सार्वजनिक वितरण प्रणाली

Tue, 15 Sep 2026 01:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। प्रदेश खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की कार्यप्रणाली का अध्ययन करने के लिए राजस्थान की पांच सदस्यीय टीम सोमवार को कांगड़ा पहुंची। देश भर में हिमाचल की बेहतर और ऑनलाइन पीडीएस व्यवस्था के चलते यह टीम पांच दिवसीय एक्सपोजर विजिट पर आई है। कांगड़ा पहुंचने से पहले दल ने शिमला में विभागीय कामकाज को समझा। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि टीम ने धर्मशाला कार्यालय पहुंचकर राशन वितरण, भंडारण और डिजिटल निगरानी की बारीकियों को जाना। टीम ने कांगड़ा में पीडीएस के सुचारु संचालन की सराहना की और इसे अपने राज्य में भी लागू करने की बात कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें