लंबागांव (कांगड़ा)। लंबागांव खंड की 50 पंचायतों की वीरवार को हुई ग्राम सभाओं की बैठक में से केवल दो में ही कोरम पूरा हो पाया है । खंड की 48 पंचायतों में कोरम के लिए जो एक चौथाई बहुमत चाहिए था वह पूरा ही नहीं हो पाया। खंड की चंबी और जैंद पंचायत में ही एक चौथाई बहुमत होने से कोरम पूरा हुआ। चंबी पंचायत में डेढ़ सौ के करीब लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई, जबकि जैंद पंचायत में 90 लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई । पंचायत निरीक्षक महेंद्र पाल ने बताया कि जिन 48 पंचायतों का कोरम पूरा नहीं हुआ है। उनकी तिथि दोबारा तय की जाएगी। संवाद