देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। वरिष्ठ नागरिक मंच देहरा की ओर से समवयस्क संपर्क कार्यक्रम के तहत रविवार को प्रातः 10:30 बजे ग्राम पंचायत बणी (परागपुर) के पंचायतघर में वरिष्ठ नागरिक संवाद का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बणी के प्रधान और पंचायत सदस्य भी उपस्थित रहेंगे। वरिष्ठ नागरिक मंच देहरा के प्रधान जगदीश चंद आजाद ने बताया कि संवाद के दौरान वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसमें स्वास्थ्य, जीवनशैली, आधुनिक तकनीक के उपयोग और कानूनी पहलुओं जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहेंगे। संवाद