जसूर (कांगड़ा)। नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की थोहड़ा पंचायत के चकवान गांव में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में डर का माहौल है। हाल ही में तेंदुआ घर से कुत्ते को उठाकर ले गया है। जानकारी के अनुसार तेंदुए ने पहले कुत्ते का शिकार किया और अगले दिन शाम करीब 6 बजे दोबारा शिकार की तलाश में उसी घर के पीछे पहुंच गया। घर के समीप तेंदुए को देखकर परिजनों ने शोर मचाया, जिसके बाद बाघ वहां से जंगल की ओर भाग गया। इस बारे वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) अमित शर्मा से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और बाघ की गतिविधियों पर नजर रखते हुए उचित कदम उठाए जा रहे हैं। संवाद