फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूरपुर की जनता न दोहराए गलती : डॉ. राजेश

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन एवं नूरपुर कांग्रेस विकास प्रसार प्रभारी राजेश शर्मा ने कहा कि नूरपुर में यदि अजय महाजन विधायक होते तो क्षेत्र की विकास की गति को कोई नहीं रोक सकता था। सरकार में जब अपनी पार्टी का प्रतिनिधि नहीं होता तो क्षेत्र विकास के मामले में पिछड़ जाता है। उन्होंने कहा कि जो चूक नूरपुर क्षेत्र की जनता से हुई है, उसको अगली बार विधानसभा के चुनाव में सुधारेंगे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय महाजन के साथ मिलकर कांग्रेस को अधिक मजबूत करने के लिए डोर-टू-डोर अभियान चलाया जाएगा। रविवार को नूरपुर में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की नीतियों और कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। नूरपुर में ब्लॉक स्तर पर उनकी पहली बैठक है। इसके बाद बूथ स्तर पर बैठकों को आयोजन किया जाएगा। राजेश शर्मा ने नगर परिषद हाल में ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व विधायक अजय महाजन, कांग्रेसी नेता योगेश महाजन, सुदर्शन शर्मा, पवन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें