फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: शोभायात्रा के साथ एक माह की व्रत कथा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्कड़ (कांगड़ा)। रक्कड़ के निकटवर्ती स्वस्थानी माता मंदिर में व्रत कथा का शोभायात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा माता स्वस्थानी मंदिर से शुरू हुई जो बाजार के मुख्य मार्गों परागपुर, नलेटी, कालेश्वर महादेव मंदिर से होते हुए वापस स्वस्थानी माता के मंदिर में पहुंची। पुजारी मुकेश पंडित और नवीन पंडित ने बताया कि दो जनवरी से माता के एक माह के व्रत शुरू होंगे। समापन दो फरवरी को होगा। इस व्रत को करने से कई मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यह विश्व में एकमात्र ही मंदिर है। नेपाल में इस स्वस्थानी की पूजा एक नदी के किनारे की जाती है। कथा के समापन पर भंडारे का आयोजन किया भी जाएगा। यह जानकारी मंदिर संयोजक एवं सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद शर्मा ने दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें